अपराध में अव्वल यूपी के मुख्यमंत्री आंकड़ों भी देखना नहीं चाहते: प्रियंका

अपराध में अव्वल यूपी के मुख्यमंत्री आंकड़ों भी देखना नहीं चाहते: प्रियंका



Publish Date:22 October 2019 



लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष एवं अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे से ठीक पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि महिला अपराध में अव्वल इस राज्य के मुख्यमंत्री आंकड़ों का भी संज्ञान लेने की जरूरत महसूस नहीं करते। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज्यादा और इसमें वो घटनाएं शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आंकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते।श् एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ अभियान' के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए। बता दें कि, एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों में अपराधिक वारदातों में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में अव्वल दर्शाया गया है। 2017 में जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में महिला उत्पीड़न के 14 फीसदी मामले अकेले इस राज्य से हैं।



Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image