भैया दूज को प्रदेश कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी

भैया दूज को प्रदेश कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी



                                        सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो Return Vishvakashi News


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के बाद अब भैया दूज के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाने का फरमान सुनाया है। इसमें कई नीतिगत प्रस्तावों पर निर्णय की संभावना है।


योगी ने 10 सितंबर को मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। उस बैठक में भीड़ हिंसा व एसिड अटैक जैसे मामलों में मुआवजे का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल अंतरिम सहायता के तौर पर देने व धान खरीद नीति सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए थे। 

मुहर्रम के दिन कैबिनेट बैठक करने पर किसी ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन सचिवालय में कई कर्मचारियों व अफसरों तक को यह कहते सुना गया कि क्या किसी हिंदू त्योहार के दिन यह सरकार ऐसा कर सकती है। 

शासन के एक अधिकारी कहते हैं कि  शायद मुख्यमंत्री तक ये बातें पहुंची थी। इसीलिए उन्होंने भैया दूज के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि भाई दूज की छुट्टी दिवाली से जुड़ी हुई है। लगातार चार दिन की छुट्टी का आखिरी दिन है। 

इस त्योहार में बाहर रहने वाला हर कामकाजी अपने घर व शुभचिंतकों से मिलने का प्रोग्राम बनाता है। इस दिन कैबिनेट बैठक से कुछेक लोगों को असुविधा हो सकती है, लेकिन योगी ने संदेश तो दे ही दिया है। उन्होंने सचिवालय में दिवाली की छुट्टी से पहले ही 29 अक्तूबर की शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक का निर्णय सुना दिया था।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image