गाजियाबादः पांच दिन से लापता था लॉ का छात्र, छह फीट के गड्ढे में सिर के बल दफन मिला शव

गाजियाबादः पांच दिन से लापता था लॉ का छात्र, छह फीट के गड्ढे में सिर के बल दफन मिला शव


jpg


                                        एलएलबी छात्र पंकज और वो मकान जिसमें मिला शव 

 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के गिरधर एंक्लेव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पांच दिन से लापता लॉ छात्र का शव एक मकान में दफनाया हुआ मिला।
 

मृतक की पहचान 30 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पंकज सिंह के रूप में हुई है। पंकज का शव मिलने से उसकी हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वह बीते 9 अक्तूबर से लापता था।

पंकज की खोज में जुटी पुलिस ने सोमवार(14 अक्तूबर) को उसका शव मकान मालिक के घर से, कमरे में छह फीट के गड्ढे को खोदकर बाहर निकाला। यह खबर तेजी से पूरे एंक्लेव में फैल गई।

बताया जा रहा है कि जिस मकान में छात्र का शव मिला वह 50 गज के प्लॉट में बना हुआ है। मकान चार मंजिल का है और पंकज का शव बेसमेंट में बने तीन कमरों में से एक में मिला।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज का शव जमीन से 6 फुट नीचे मिला। मृतक के गले पर कटे का निशान भी है। पुलिस ने बताया कि शव सिर के बल पड़ा मिला।




मौके से पुलिस को डिओडरेंट की 4-5 खाली कैन मिली हैं। पुलिस का कहा है कि पोस्टमार्टम से ही पता चल पाएगा कि हत्या किस दिन की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 9 अक्टूबर की सुबह 10 बजे कॉलोनी के एक सीसीटीवी फुटेज में पंकज आखिरी बार देखा गया था।

पुलिस ने मकान मालिक मुन्ना को आरोपी बनाया है जो सपरिवार फरार है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उसे भागने का मौका दिया। शुक्रवार को शक जताने के बावजूद दरोगा ने आरोपी को पूछताछ के लिए उठाने की बजाय चौकी बुलाया। अगले दिन आरोपी फरार हो गया।



Popular posts
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
सिंगरौली जिले के गजरा बहरा बाजार में आये दिन लगा रहता है भिषण जाम
Image
पत्नी के साथ अश्लील बातें कर रहे लोगों को पति ने किया मना तो मनचलों व दबंगों ने पति व परिवार को पीट पीट कर कर दिया लहूलुहान
Image
पृथ्वी दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
कोरोना वायरस के खौंफ के चलते, लोग नोएडा ग्रेटर नोएडा छोड़ने को है मजबूर।
Image