महाराष्ट्र / कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 52 उम्मीदवार तय, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से मैदान में

महाराष्ट्र / कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 52 उम्मीदवार तय, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से मैदान में




पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित को लातूर शहर से टिकट मिला, अशोक चव्हाण बोकर से प्रत्याशी




नितिन राउत नागपुर उत्तर से, पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से उम्मीदवार


मुंबई. कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।


सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, प्रतिपक्ष के नेता विजय नामदेवराव वादेत्तिवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता केसी पदवी का नाम शामिल हैं। अशोक चव्हाण को बोकर से, नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने विश्वजीत पतंगराव कदम को पलूस-कडगांव से और पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के पुत्र अमित विलासराव देशमुख को लातूर शहर से टिकट दिया है।




 



 

 

 



 

Popular posts
कोयला खदानों से सरकार को मिलता है करोड़ों का राजस्व, होता है आर्थिक और सामाजिक विकास
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image
नाबालिक लड़की के साथ दुराचारियों ने ब्लैकमेल कर किया बलात्कार,आरोपितो ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Image
सुलियरी में गैर कानूनी धरना प्रदर्शन से हजारों लोगों की रोजी-रोटी दांव पर कोयले की आपूर्ति और परिवहन में स्थानीय लोगों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण, सुलियरी खदान में धरना प्रदर्शन से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी दांव पर
Image
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image