दिल्ली-एनसीआर में आज हुई सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 5.6 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

दिल्ली-एनसीआर में आज हुई सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 5.6 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान



 


दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो अब तक सबसे कम है। कई जगहों पर सीजन का पहला कोहरा भी देखा गया। वहीं अगर बुधवार रात की बात करें तो वह भी सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।


दिल्ली में मंगलवार की रात इस मौसम में सबसे सर्द रही। तापमान 7 डिगी सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के समय दिल्ली में पालम का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।बाकी दिल्ली में भी ठंड तो रही, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी होगी। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अंदेशा है।







 






Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image