जिला अध्यक्ष प्रथम वार कायमगंज नगर आगमन पर भाजपाइयों नें किया जोरदार स्वागत
व्यूरो चीफ - अनुराग सिंह गंगवार - फर्रूखावाद रिर्टन विश्वकाशी न्यूज RV News Live
फर्रूखावाद कायमगंज जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता का प्रथम वार कायमगंज नगर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकरताओं ने माला पहना कर स्वागत किया।
नागरिकता संशोधन कानून गोष्ठी पर सम्मानित सभा का आभिनन्दन करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा, कि कोई ऐसा कानून नहीं है जो देश या नागरिक के अहित में हो । न० स० वि० वो है जो कई देशो से सताये गये लोगों को भाजपा ने कहा हम शरण देंगे। लेकिन कांग्रेस, सपा व अन्य पाट्रियॉ इनको भड़का रहीं हैं, इसे सही तरीके से समझने की जरुरत है जो शरारती तत्व इसे भड़का रहे हैं।न० स० वि० किसी भी धर्म के मैजूदा भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करता।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि न० वि० शिव महेश दुवे, डा० भूदेव राजपूत, डा० मिथलेश अग्रवाल, सांसद मुकेश राजपूत, चारो विधान सभा विधायक अमर सिंह खटिक, सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक, ग्रामीण म०डल अध्यक्ष मनोज गंगवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा डा० वी० के० गंगवार, सुरेन्द्र कठेरिया, राजमंगल दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता डा० बी० डी० शर्मा, संदीप शाक्य, मनोज कौशल, अनुराग मिश्रा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।