महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं लॉ और ऑर्डर की विफलता है, आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए: केजरीवाल

महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं लॉ और ऑर्डर की विफलता है, आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए: केजरीवाल



                                                                  मुख्यमंत्री केजरीवाल


राजधानी दिल्ली में सात साल पहले निर्भया के साथ हुई दर्दनाक हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि निर्भया के लिए पूरा देश सड़कों पर उतर आया था। उस घटना को अब कई साल बीच चुके हैं। हम मानते हैं कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को इतनी कड़ी सजा दी जाए कि कोई भी ऐसे काम करने से पहले दस बार सोचे।


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने माननीय राष्ट्रपति से निर्भया कांड के दोषी पर किसी तरह का दया भाव न दिखाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर कहा कि यह लॉ और ऑर्डर की विफलता है। मेरा मानना है कि हमारे समाज को खुद ही अपना आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।


मालूम हो कि रविवार को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रपति के पास निर्भया कांड में दोषी द्वारा दायर की गई दया याचिका को रद्द करने के लिए लिखित सिफारिश भेजी थी।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image