साहित्य नमन 2019 में भीमसेन उज्ज्वल का सम्मान
साहित्य नमन संस्था द्वारा नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित काव्य प्रतियोगिता में गोरखपुर के युवा कवि भीमसेन उज्ज्वल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लोगो ने हिस्सा लिया था। सूरज ठाकुर जो बिहार से है उनको साहित्य नमन 2019 चुना गया ।
भीमसेन ने अपनी ओज की कविताओं से लोगो के भीतर देशभक्ति का जोश भर दिया।
इन्होनें अपनी कविता के माध्यम से राजनेताओं पर भी टिप्पणी की,इनकी कविता में नारित्व सम्मान की झलक दिखी।
भीमसेन को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मति चित्रलेखा डायरेक्टर गृह मंत्रालय,श्री राजेन्द्र संसद भवन,श्री पंकज मिश्र डिप्टी एग्जीक्यूटीव आजतक के हाथों मिला।
कार्यक्रम में देश के ख्यातिलब्ध अन्तरराष्ट्रीय कवि प्रवीण शुक्ल,महेन्द्र शर्मा,बेवाक जौनपुरी नीर गोरखपुरी इत्यादि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन साहित्य नमन की संस्थापिका नमिता नमन जी ने किया और आभार ज्ञापन नीर गोरखपुरी ने किया।
रिपोर्टर--- वेद प्रकाश सिंह