यूपी: हिंसा में 15 हुई मृतकों की संख्या, 400 उपद्रवी गिरफ्तार, डीजीपी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

यूपी: हिंसा में 15 हुई मृतकों की संख्या, 400 उपद्रवी गिरफ्तार, डीजीपी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे




 


खास बातें



नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा उग्र विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शन में 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। हालांकि आईजी कानून व्यवस्था ने आठ की मौत की पुष्टि की है। आज स्कूल कॉलेज बंद हैं। कई जिलों में इंटरनेट ठप है। 



लाइव अपडेट




 

एनआरसी पर भ्रम फैला रही हैं पार्टियां: शिया धर्मगुरु
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बढ़ती हिंसा के बीच कहा कि नागरिकता कानून और एनआरसी, दोनों अलग अलग चीजें हैं। एनआरसी अभी केवल असम में लागू की गई है, पूरे देश में नहीं। इसके अलावा हमें अभी यह भी नहीं पता कि उसके तहत क्या-क्या नियम हैं। कई राजनीतिक पार्टियां एनआरसी को लेकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहीं हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की। 

Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image