यूपी पुलिस के रोके जाने के बाद मेरठ से वापस लौटे राहुल-प्रियंका, मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पाए

यूपी पुलिस के रोके जाने के बाद मेरठ से वापस लौटे राहुल-प्रियंका, मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पाए



कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बिजनौर दौरे के बाद मेरठ पहुंचने की चर्चा पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। अचानक शहर के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दिया गया। बताया गया कि प्रियंका और राहुल गांधी यहां पहुंचकर बवाल में मारे गए मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। काफी हंगामे और गहमागहमी के बाद दोनों नेता वापास दिल्ली लौटा दिए गए। पढ़ें हर ताजा अपडेट: -


 

राहुल गांधी ने परतापुर पुलिस से मांगी अनुमति 
मेरठ के लिसाड़ी गेट में जाने से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित परतापुर थाने के पास ही रोक दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि हम लिसाड़ी गेट में उन 5 लोगों के घर जाना चाह रहे हैं जिनके बच्चे इस इस बवाल में मरे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम केवल तीन ही लोग पीड़ित परिवारों के परिजनों से मिलने जाएंगे। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान राहुल-प्रियंका काले रंग की इनोवा कार में ही बैठे रहे। 

इस बीच मेरठ प्रशासन ने धारा 144 की दलील देते हुए राहुल-प्रियंका को रोके जाने की बात कही। राहुल-प्रियंका के मेरठ आने से शांति भंग होने का खतरा बताकर उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया। बताया गया है कि प्रशासन ने राहुल प्रियंका को दो दिन बाद आने की अनुमति देने की बात कही है। वहीं इस दौरान राहुल प्रियंका ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से फोन पर भी बात की है। 

पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि कानून व्यवस्था के बारे में कुछ कहना चाहेंगे ? मेरठ में हिंसा के दौरान पांच मौते हुई हैं। इस पर कुछ कहना चाहेंगे? इन सभी सवालों पर राहुल-प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। 


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image