गोपालगंज भोरे में राजद का एक दिवसीय धरना प्रर्दशन
भोरे प्रखंड मुख्यालय में आज शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एनआरसी और सीएए के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया।धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र राम ने किया।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में व्याप्त समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए मोदी सरकार एनआरसी और सीएए लागू कर रही है।जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता है,तब तक राजद का आंदोलन जारी रहेगा।धरना को प्रदेश महासचिव गम्हा प्रसाद यादव , भोरे विधानसभा के आगामी भावी प्रत्याशी अनिता भारती और श्याम बहादुर यादव ने भी संबोधित किया।मौके पर अनिरुद्ध यादव,टुनटुन यादव,मनोज कुमार राम,राजेश यादव,कंचन राम,रमाकांत राम,नंदजी चौहान,आनंददेव यादव,जित्येन्द्र यादव,संतोष ठाकुर,रामजी राम,बलिराम यादव,राजन कुमार,सुदर्शन सिंह,हासिम मियां,आलिम अंसारी,अभय कुमार यादव आदि राजद कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे भोरे से अमित कुमार पाण्डेय