पुलिस द्वारा 12 घण्टे में हत्या के 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी
सम्वाददाता फ़िरोज़ खान देवरिया
दि0 26.01.2020 की रात्रि में ग्राम फत्तेपुर बड़का टोला थाना-क्षेत्र रूद्रपुर में विपक्षीगणों द्वारा की गयी फायरिंग से घायल कैलाशी देवी पत्नी स्व0 रामजतन यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप वादी मोहन यादव की तहरीर के आधार पर थाना रूद्रपुर पर मु0अ0सं0-21/2020 धारा-147/302 भा0द0वि0 विरूद्ध 1. कौशल पाण्डेय, 2. गोलू, 3. सुजीत, 4. यादवेन्द्र, 5. अक्षयलाल कुशवाहा पंजीकृत हुआ। आज दि0 27.01.2020 को 12 घंटे में प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुुर द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैरिया तिराहा रूद्रपर से 05 में से 04 अभियुक्तों 01. कौशल पाण्डेय पुत्र स्व0 आद्या पाण्डेय, 02. गोलू उर्फ मृत्युन्जय पाण्डेय पुत्र कौशल पाण्डेय, 03. यादवेन्द्र यादव पुत्र रामबड़ाई यादव व 04. अक्षयलाल कुशवाहा पुत्र जयप्रकाश कुशवाहा निवासीगण फत्तेपुर बड़का टोला थाना-रूद्रपुर जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो अदद मोबाईल फोन एवं 550 रू0 बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह भागने की फिराक में थे, परन्तु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर बाका बरामद किया गया। नामजद शेष एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिष दी जा रही है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।