सुबह उठते ही पीजिए गुनगुना पानी, कभी नहीं होंगी ये बीमारियां
गुनगुना पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती और आपका पाचन तंत्र मजबूूत रहता है। दरअसल रात को सोते वक्त हमारे मुंह में जो लार बनती है वो कई तरह के रोगों से बचाती है, क्योंकि उसमें ऑक्सलाइड तत्व होते हैं। ये ही वजह है कि आर्युवेद में भी सुबह उठते ही गुनगुने पानी पीने को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है।
अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान हैं और आपका पेट साफ नहीं होता, तो आपको सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे आपको गैस और पाचन की समस्या नहीं होगी। कब्ज की शिकायत से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो गुनगुना पानी आपके लिए रामबाण है।