लखनऊ: वजीरगंज कोर्ट परिसर में देसी बम के हमले से सनसनी, कई वकील घायल

लखनऊ: वजीरगंज कोर्ट परिसर में देसी बम के हमले से सनसनी, कई वकील घायल



                                                           लखनऊ कोर्ट बम धमाका - फोटो


लखनऊ के वजीरगंज स्थित कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर दो वकीलों के बीच आपसी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि एक ने देसी बम से हमला कर दिया। अचानक हुए बम धमाके से पूरा परिसर गूंज उठा और कोर्ट में सनसनी फैल गई। हमले में कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ वकील घायल हुए हैं। 




सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि मामला दो वकीलों की बीच शुरू हुआ, जिसके बाद एक ने देसी बम से दूसरे पर हमला कर दिया। जिस वकील पर हमला किया गया, उनका नाम संजीव लोधी बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी मिले हैं। घटना के बाद से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। हमले के बाद से ही वकीलों में आक्रोश है। वकील संजीव लोधी ने परिसर में वकीलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है और अपनी सुरक्षा की मांग की है। 


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
महाकुम्भ 2025 के लिए 14वें अखाड़े के विस्तार में श्री पंच दशनाम श्री संत गुरुदत्त अखाड़े ने गुजरात से आए स्वामी निरंकारनन्द का पट्टटाभिषेक कर महामंडलेश्वर की दी उपाधि।
Image
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के बिंदुओं चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान को ठीक करना है और भविष्य का निर्माण भी करना है
Image
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ओला पडने के कारण आलु गेहूं सरसों के फसलों का भारी नुकसान
Image