फिरोजाबाद: संयुक्त आयकर आयुक्त के पिता की हत्या से सनसनी, रंजिश में हुए हत्याकांड से पुलिस सतर्क

फिरोजाबाद: संयुक्त आयकर आयुक्त के पिता की हत्या से सनसनी, रंजिश में हुए हत्याकांड से पुलिस सतर्क



टूंडला में सोमवार सुबह घर से खेत पर निकले संयुक्त आयकर आयुक्त के रिटायर्ड शिक्षक पिता को रंजिशन धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सुबह-सुबह हुई संयुक्त आयकर आयुक्त के पिता की हत्या की जानकारी से नगर में सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने चार नामजद व एक अज्ञात सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

नगर के मोहल्ला टूंडली निवासी शीलेन्द्र सिंह उर्फ सुशील अलीगढ़ में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं, जो आगरा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। उनका पूरा परिवार टूंडला में रहता है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे करीब उनके रिटायर्ड शिक्षक पिता नरायन सिंह प्रतिदिन की भांति अपने घर से खेत पर जा रहे थे।

आरोप है कि खेत के निकट भर्रा नाले की पटरी पर पहुंचे तभी पीछे से रंजिशन गांव के ही सूरज उर्फ छैनी आदि ने उनके ऊपर बांक (कुल्हाड़ी) आदि से हमला कर दिया। हमले के बाद उन्हें धक्का देकर नाले में फेंक दिया। उनके पीछे ही जा रहे अन्य परिजनों ने जब घटना देखी तो वे उन्हें बचाने के लिए शोर मचाते हुए वहां दौड़े। 


इस बीच हमलावर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नाले में गिरे गंभीर घायल नरायन सिंह को परिजनों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए आगरा ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ अजय चौहान, थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही अस्पताल से लौटे उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। मृतक के तीन पुत्रों में यशपाल सिंह पूर्व सभासद, शीलेन्द्र सिंह संयुक्त आयकर आयुक्त व तीसरा किसान है। तीन बेटियां सुनीता, पूनम व पिंकी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 

हत्या में इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
संयुक्त आयकर आयुक्त शीलेन्द्र सिंह के पिता नरायन सिंह की हत्या में बड़े पुत्र यशपाल सिंह ने चार नामजद एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में सूरज उर्फ छैनी, उसके पिता गजेन्द्र सिंह, मोनिका पुत्री देवेन्द्र, जयप्रताप उर्फ सीमू निवासी टूंडली व एक अज्ञात है। 


अलग-अलग क्षेत्रों में दो और हत्याएं


दिसंबर माह में हुई थी फायरिंग, आठ के विरुद्ध हुई थी कार्रवाई
नरायन सिंह व सूरज उर्फ छैनी के परिजनों में विगत दिसंबर माह में बिजली का तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हुई फायरिंग में नरायन सिंह पक्ष के दो लोग गोल लगने से घायल हुए थे। मामले में नरायन सिंह पक्ष ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को जेल भेजा था। जिनके पास से फायरिंग में प्रयुक्त चार तमंचे बरामद हुए थे। वही दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जेल गए छह आरोपियों में से चार आरोपी अभी हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर मिली जमानद पर आए हैं। मृतक के बड़े पुत्र यशपाल सिंह का आरोप है कि जमानत पर आते ही आरोपियों ने हमला कर उनके पिता की हत्या की है।  
 
हत्या किस प्रकार से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। परिजनों ने हत्या की नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, फिरोजाबाद

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
महाकुम्भ 2025 के लिए 14वें अखाड़े के विस्तार में श्री पंच दशनाम श्री संत गुरुदत्त अखाड़े ने गुजरात से आए स्वामी निरंकारनन्द का पट्टटाभिषेक कर महामंडलेश्वर की दी उपाधि।
Image
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के बिंदुओं चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान को ठीक करना है और भविष्य का निर्माण भी करना है
Image
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ओला पडने के कारण आलु गेहूं सरसों के फसलों का भारी नुकसान
Image