सपाक्स पार्टी ने होली के शुभ अवसर पर होलीमिलन समारोह के साथ साथ नयी सदस्यता भी करायी
संवाददाता आशीष कुमार दुबे
सिंगरौली सपाक्स पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवजीवन विहार विन्ध्यनगर मे बड़े हर्षोल्लास के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अबीर गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर लोगों को होली के बारे में बताया गया साथ ही नयी सदस्यों की सदस्यता ग्रहण करायी गयी ।
इस मौके पर अश्वनी तिवारी प्रदेश सदस्य, विश्वभरण द्विवेदी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रवीण शुक्ला जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र द्विवेदी जिला संयोजक,आदित्य सिंह संगठन मंत्री,वशिष्ठ उपाध्याय उपाध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल जिला प्रभारी,शुभम मिश्रा ,जितेंद्र दूबे, सुतिक्षण सिंह, सूरज शाह,जयचंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, महेश शाह,अजीत तिवारी, आशीष चौबे,ध्यानचंद्र शर्मा, दीवाकर शुक्ला एवं महिला मोर्चा से करुणा शर्मा सचिव, गायत्री शुक्ला सहसचिव, निर्मला मिश्रा, आरती पाठक, रेशमी साकेत, मंजू सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।