मामूली विवाद में दो महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष एक की हालत गंभीर, दूसरे ने भी खुद को किया आग के हवाले, मामला गढ़वा थाना क्षेत्र का

मामूली विवाद में दो महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष एक की हालत गंभीर, दूसरे ने भी खुद को किया आग के हवाले, मामला गढ़वा थाना क्षेत्र का


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय संवाददाता करुना शर्मा



मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली रिटर्न विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज़- गढ़वा थाना क्षेत्र से अजीब घटना सामने  आई है। जहां दो महिलाओं के बीच हुए मामूली विवाद में एक ने दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वहीं खुद को भी आग लगा ली।



जानकारी अनुसार सीता देवी पति उदित राम तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम रामडीहा थाना गढ़वा का विवाद आशा कुमारी पति नील कुमार कोरी से हो गया। विवाद इतना बढ़ा की सीता देवी ने आशा के पेट में भाला घुसा दिया। गंभीर अवस्था में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया।



वहीं घटना से आहत सीता देवी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर एसडीओपी नीरज नामदेव व गढ़वा थाना प्रभारी संतोष तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटे हैं।


Popular posts
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा फुटबॉल को बढ़ावा, फाटपानी को शिकस्त देकर धिरौली बना विजेता
Image
पंद्रह मार्च को अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधु यादव द्वारा रुद्रपुर के सतासी इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में रुद्रपुर समाजवादी महोत्सव का आयोजन
Image
सिंगरौली जिले के गजरा बहरा बाजार में आये दिन लगा रहता है भिषण जाम
Image
पृथ्वी दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image