आधी रात घर से बुलाकर एक सिक्योरिटी गार्ड की बदमाशों ने गोली मार कर कर दी हत्या

आधी रात घर से बुलाकर एक सिक्योरिटी गार्ड की बदमाशों ने गोली मार कर कर दी हत्या


संवाददाता सुहेल सिद्दीकी देवरिया



                                           सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र फाइल फोटो


जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज- देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र में आधी रात घर से बुलाकर एक सिक्योरिटी गार्ड की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने गोली मारने के बाद असलहा शव के पास फेंक दिया और फरार हो गए। गार्ड का शव घर से 200 मीटर दूर एक चौराहे पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।


बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव निवासी राजेंद्र यादव (60) पुत्र परमा यादव प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। लगभग 5 से 6 महीने से वह घर पर ही थे। उनके पास लाइसेंसी बंदूक भी है। सोमवार की रात वह पत्नी मौलेसरी के साथ घर पर सोए थे। पत्नी के अनुसार रात में करीब 2 बजे राजेंद्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बुलाया था। राजेंद्र थोड़ी देर में वापस आने की बात कह कर घर से निकल लिए उन्होंने मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया। सुबह तक वह वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने यह बात आसपास के लोगों को बताई। इसी दौरान गांव से 200 मीटर दूर बघौचघाट- विशुनपुरा मार्ग स्थित पकड़ियार चौराहे पर सीमेंट की दुकान के सामने चौकी पर शव पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौलेसरी भी घटनास्थल पर पहुंची और पति का शव देखकर बदहवास हो गई।


शव के पास ही एक पिस्टल भी रखा मिला। राजेंद्र के सिर में गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एएसपी शिष्यपाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू करवाई। एएसपी ने कहा कि चौराहे पर शव बरामद हुआ है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


 


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग सेन्टर में वितरित की गयी निःशुल्क किताबें और टी-शर्ट
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक परियोजना के विस्थापितों के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन
Image
पुलिस के सचेत रहने से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की साजिश नाकाम,उपद्रवियों ने सुलियरी खदान में घुसकर पुलिस पर फेंके कीचड़ और पत्थर
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक चालू रखने की मांग के साथ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे स्थानीय निवासी तख्ती और बैनर लेकर आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की खदान के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image