जिलाधिकारी श्री किशोर ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बेसिक विभाग के योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी श्री किशोर ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बेसिक विभाग के योजनाओं की समीक्षा



                                                           जिलाधिकारी श्री किशोर देवरिया


देवरिया(सू0वि0) 12 दिसम्बर।, बेसिक शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स समिति एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मैनेजमेंट कमेटी तथा आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित देवरिया महोत्सव को लेकर बैठक जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान देवरिया महोत्सव के तैयारियों, कार्यक्रमों एवं जिम्मेदारियों के लिये गठित होने वाले उप समितियों के रुप रेखा पर विचार विमर्श किया गया।
         जिलाधिकारी श्री किशोर ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बेसिक विभाग के योजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी इस समिति के सदस्यों को मानक अनुरुप प्रतिमाह विद्यालयों का अनिवार्य रुप से गहन निरीक्षण किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही कायाकल्प के तहत स्कूलो में कार्य कराये जाने एवं स्वेटर वितरण को भी शीघ्रता के साथ कराये जाने को कहा। उन्होने उप जिलाधिकारियों को मध्यान्ह् भोजन एवं पठन पाठन का कार्य का भी निरीक्षण किये जाने को कहा। उन्होने डी0सी0 सिविल के कार्य शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हे चेतावनी निर्गत किये जाने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया।  साथ ही उन्हे अपने कार्यो में सुधार लाये जाने हेतु आगाह किया। उन्होने ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक भी अनिवार्य व नियमित रुप में कराये जाने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण ने बताया कि पाठ्यपुस्तक, बैग, जुतामोजा का शतप्रतिशत वितरण किया जा चुका है।


                                         स्वच्छ भारत मिशन के मैनेजमेंट कमेटी के बैठक



        स्वच्छ भारत मिशन के मैनेजमेंट कमेटी के बैठक के दौरान पिछली कार्यवाहियों की पुष्टि करायी तथा एजेन्डा बिन्दु 01 से 15 तक समिति के समक्ष जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश ने पढ कर सुनाया तथा उसके अनुमोदन की समिति से अपेक्षा की। समिति द्वारा विचारोपरान्त सभी एजेन्डा बिन्दुओं को अनुमोदित किया गया। साथ ही स्वच्छता गतिपिधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
        इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव के आगामी 15 दिसम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अपने कार्य प्रगतियों का अद्यतन रखने और उसका बुकलेट तैयार किये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि वे यह ध्यान रखेगें कि बुकलेट में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सहाय यादव, ए0डी0एम0 वित्त उमेश कुमार मंगला, सी0एम0ओ0 डा0डी0वी0शाही, उप जिलाधिकारी सलेमपुर संजीव कुमार यादव, बरहज सुनील सिंह, रुद्रपुर गजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचन्द्र राम, पी0ओ0डूडा प्रमोद कुमार यादव, डी0डी0एजी0 ए0के0मिश्र, प्रधानाचार्य जी0आई0सी0 पी0के0शर्मा, डी0एस0ओ0 बी0के0 सिंह, ग्राम प्रधानसंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र  सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहें।  
           प्रसारित द्वारा सूचना विभाग, देवरिया


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image