आज जनपद में सातवीं आर्थिक गणना का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल व उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र द्वारा कलक्ट्रेट में हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

आज जनपद में सातवीं आर्थिक गणना का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल व उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र द्वारा कलक्ट्रेट में हरी झण्डी दिखाकर किया गया।



देवरिया(सू0वि0) 06 जनवरी। आज जनपद में सातवीं आर्थिक गणना का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल व उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र द्वारा कलक्ट्रेट में हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
         मुख्य विकास अधिकारी श्री जी0एन0 ने बताया है कि सातवीं आर्थिक गणना का कार्य भारत सरकार के सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मन्त्रालय द्वारा सी0एस0सी0 ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गयी है। आकडों के सग्रहण का उद्देश प्रत्येक परिवार का संचालित गतिविधियों का आकलन किया जाना है।
         अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री पटेल ने सभी से अपील के साथ कहा है कि वे इस कार्य में अपेक्षित सहयोग करते हुए प्रगणको द्वारा पुछे गये प्रश्नो का सही-सही उत्तर दें, जिससे कि विकास की योजनाये बनाने में इस आकडो की उपयोगिता सिद्व हो सके।  
         डी0एस0टी0ओ0 मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि इस कार्य को कामन सर्विस सेन्टर के संचालकों द्वारा कराया जायेगा। इस गणना में 1600 प्रगणक, 1000 पर्यवेक्षक लगाये गये है। इस बार आर्थिक गणना का कार्य मोबाईल एप के माध्यम से आनलाईन किया जायेगा। अर्थ एवं संख्या प्रभाग व उपायुक्त उद्योग के अधिकारियों द्वारा द्वितीय चरण में पर्यवेक्षक के रुप में एकत्रित आंकडो का 10 प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा। उन्होने बताया कि गणना का एन0पी0आर0 आदि से कोई संबंध नही है।  
         इस अवसर पर समस्त अपर सांखिकीय अधिकारी, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी व कामन सर्विस सेन्टर के संचालक आदि व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image