दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम 

दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम



अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी तारिक परवीन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तारिक पर जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद एस्प्लेनेड कोर्ट ने तारिक को 13 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  पुलिस ने बताया कि उसे रविवार को दक्षिणी मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया था।परवीन की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई के कई इलाकों में जबरन वसूली को अंजाम देने वाले तमाम कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परवीन के साथ-साथ दाउद के साथी लकड़वाला और फर्नीचरवाला के खिलाफ भी जबरन वसूली के मामले दर्ज किए हैं। बताया गया कि परवीन दाउद और उनके साथी छोटा शकील का बहुत करीबी आदमी था।
परवीन को दाउद गैरकानूनी धंधो का मास्टरमाइमंड भी माना जाता है। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने परवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने परवीन की गिरफ्तारी को अंजाम दिया।  वहीं लकड़वाला के खिलाफ भी मुंबई में लगभग पच्चीस मामले पहले से ही दर्ज हैं।
बता दें कि भारत को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की काफी समय से तालाश है लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image