सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देश के 400 शहरों के 1266 सरकारी अस्पतालों में चला सफ़ाई अभियान

सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देश के 400 शहरों के 1266 सरकारी अस्पतालों में चला सफ़ाई अभियान



निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस गुरुपूजा दिवस पर विशेष सफाई अभियान व वृक्षारोपण



 गाज़ियाबाद में 700 स्वयंसेवकों  एम एम  जी व संयुक्त अस्पताल को चमकाया



गाज़ियाबाद 23 फरवरी, 2020 स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर, सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस गुरुपूजा दिवस के अवसर पर एक मेगा सफाई अभियान व वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत  400 शहरों के 1266 सरकारी अस्पतालों में यह अभियान चलाया गया इस अभियान में लगभग 3.5 लाख  सन्त निरंकारी सेवादल व सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों व साध संगत के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया ।



इसी कड़ी में गाजियाबाद के जिला एम. एम. जी अस्पताल व संयुक्त जिला अस्पताल राजनगर संजय नगर में 700 स्वयंसेवक जिनमें सन्त निरंकारी सेवादल . सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन व साध संगत ने अस्पतालों के भवनों , शौचालयों, जल निकासी / जल क्षेत्रों कि सफाई कर पूरे अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाई गई तथा कूड़ा उठवाकर कूड़ा घर तक पहुंचाया गया|सफाई अभियान द्वारा एक स्वच्छ व सुंदर वातावरण बनाने का प्रयास किया गया तथा अस्पताल परिसर  के पार्कों में वातावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पेड़ पौधे लगाए गए।



अभियान सुबह 8 बजे सेवादल प्रार्थना के साथ प्रारंभ होकर दोपहर 1.00 बजे तक चला निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी माहाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फाउंडेशन द्वारा 2003 से स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 2010 से, विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ जैसे कि ऐतिहासिक स्मारकों, समुंद्री तटों और नदियों के किनारे, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों और विशेष रूप से प्रमुख रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाने के लिए पिछले 6-7 वर्षों से लगातार स्वच्छता  अभियान चलाया जा रहे हैं। इन प्रयासों को जन-साधारण और भारत सरकार द्वारा बहुत सराहा गया है।



अपने आदर्शो को व्यावहारिकता के धरातल पर मूर्त रूप देते हुए जैसा कि, "जीवन की सार्थकता तभी है , अगर यह दूसरों के लिए जिया जाए "!! सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के मानव कल्याण के दृष्टिकोण से निर्देशित है, जिसका मानव के प्रति भाव है कि " प्रदूषण भीतर हो या बहार, दोनों हानिकारक है"। परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से फाउंडेशन की सभी सामाजिक गतिविधियों को नियमित रूप से मानव में ईश्वर-अंश को जानकर  किया जाता है।



इस अवसर पर गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा  ने सफाई अभियान में पहुंचकर सभी का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की सिखलाई है जो निरंकारी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं सफाई को भी सेवा समझकर कर रहे हैं।



इस अवसर पर अस्पताल अधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिला उन्होंने कहा कि अस्पताल की जो सफाई की जा रही है यह बहुत ही काबिले तारीफ है हम सभी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं उन्होंने यहां आकर अस्पताल को चमका दिया यहां आकर एक स्वच्छ वातावरण तैयार किया है



सफाई अभियान में अपना योगदान देने हेतु शहर के कुछ गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सभी का उत्साहवर्धन किया व स्वयं झाड़ू लगाकर अपना योगदान दिया इस अवसर पर गाजियाबाद शाखा के संयोजक श्री सतीश गांधी जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व अस्पताल के अधिकारियों का धन्यवाद किया



निवेदक 
सुखजिंदर संधु
मीडिया सहायक
सन्त निरंकारी मंडल शाखा गाज़ियाबाद
9811889815
आपके सम्मानित समाचार पत्र / समाचार बुलेटिन में प्रकाशन हेतु प्रेषित है |


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image