शनिवार को दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल, आगरा आ रहे हैं तो जान लें क्या रहेगा दीदार का समय

शनिवार को दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल, आगरा आ रहे हैं तो जान लें क्या रहेगा दीदार का समय




सार


दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा ताज

 

विस्तार


म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत अपनी पत्नी डाऊ चोचो के साथ 29 फरवरी को ताजमहल का दीदार करेंगे। इस कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक बंद रहेगा। ताज की टिकट खिड़कियां सुबह 11 बजे बंद कर दी जाएंगी। 


ताजमहल पर इस सप्ताह में दूसरी बार पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भ्रमण के कारण ताजमहल दोपहर 12 बजे ही आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था, अब रिपलब्लिक आफ म्यांमार के राष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण के लिए दो घंटे तक बंद किया जाएगा।

शुक्रवार को ताजमहल की बंदी के दिन पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ ताजमहल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

काफिले के दौरान ट्रैफिक रोका जाएगा 
म्यांमार के राष्ट्रपति के खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल जाने और आने के दौरान यातायात को खेरिया मोड़, माल रोड, ताज रोड, फतेहाबाद रोड पर रोका जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। रूट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image