आटो में बैठी महिला से चालक ने किया दुराचार देर रात ट्रेन से उतरी महिला ने घर जाने के लिए मोरवा रेलवे स्टेशन से किया था ऑटो

आटो में बैठी महिला से चालक ने किया दुराचार देर रात ट्रेन से उतरी महिला ने घर जाने के लिए मोरवा रेलवे स्टेशन से किया था ऑटो


आर.वी.न्यूज जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय और संवाददाता करुना शर्मा



             मोरवा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक आबाद अली को किया गिरफ्तार


मध्य प्रदेश सिंगरौली/ बीते रविवार *जबलपुर सिंगरौली इंटरसिटी से घर के लिए आ रही अकेली महिला ऑटो चालक की दरिंदगी का शिकार हो गई। देर रात सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर उतरी अकेली महिला ने सुरक्षित सोचकर नेहरू नगर सिंगरौली के लिए ऑटो बुक किया, परंतु उसी ऑटो चालक ने महिला को घर छोड़ने के बजाय एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने महिला को डरा धमका कर सिंगरौली छोड़ा। 
घटना के बाद देर रात रोती बिलखती महिला ने घर पहुँचकर अपने पति को आप बीती बताई और उसके साथ थाने आ पहुंची। महिला संबंधी अपराधों में गंभीर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी को सूचित कर उनके निर्देशानुसार थाना में महिला उपनिरीक्षक के अवकाश पर होने से उपनिरीक्षक भावना सिंह द्वारा मामला पंजीबद्ध किया गया व मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सरनाम सिंह के द्वारा की गई।
जिसके बाद निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने क्षेत्र में चलने वाली ऑटो के विषय में जानकारी जुटाना शुरू किया। इधर मामले की भनक लगते ही आरोपी ऑटो चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पीड़ित महिला ने उक्त ऑटो की पहचान कर ली, जिस पर पता लगा की ऑटो चालक आबाद अली पिता मोहम्मद हलीम अली निवासी कठास थाना मोरवा का निवासी है। मोरवा पुलिस ने उक्त आरोपी की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी, और बीती बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर ऑटो चालक आबाद अली पिता मोहम्मद हलीम अली को घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन सिंगरौली से धर दबोचा गया।
उक्त आरोपी को अपराध क्रमांक 133/2020 धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक सतनाम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, अजीत सिंह आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, सुनील मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image