ब्रेकिंग-कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में फैली महामारी ,पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा व सख्ती से फर्ज को निभा रही
RV NEWS LIVE✍व्यूरो चीफ - अनुराग सिंह गंगवार
फर्रुखावाद - कायमगंज वायरस के कारण पूरे देश में महामारी फैली है-इस देश की सरहद की निगेहबान हैं ऑखें पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा व सख्ती से फर्ज को निभा रही है जिससे देश की सभी जनता सुरक्षित रहे सके।लेकिन कुछ निठल्ले लोगों की बजह से सवको परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह अर्लट मूड है। कोई परिंदा पर नहीं मार सकता। आज एटा व फर्रुखावाद वार्डर स्थित ब्राहिमपुर कायमगंज बैरियर पर सुबह 9.00 बजे 24 लोग पैदल पहुँचकर फर्रुखावाद की सीमा में प्रवेश कर रहे थे वहाँ पर को० प्र० नि० डा० विनय प्रकाश राय की ड्यूटी पर खड़ी जांवाज टीम ने रोक दिया। इसकी सूचना कायमगंज, अलीगंज व एटा को सूचित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अनिल मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक एटा से वार्ता कर उक्त लोगों को जनपद एटा क्षेत्र में वहाँ की पुलिस द्वारा कोरोनटाइन कराया गया।