ब्रेकिंग-साहसी बालिका ग्रुप की टीम को व्यापार मंडल ने प्रतीक चिन्ह देकर पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित
✍व्यूरो चीफ-अनुराग सिंह गंगवार
फर्रूखावाद-कायमगंज साहसी बालिका ग्रुप की टीम को व्यापार मंडल ने प्रतीक चिन्ह देकर पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित नवीन मण्डी समिति में साहसी बालिका की टीम को एल वाई डिग्री कालेज में चल रहे स्पेशल फ्लू कैंप में उनके योगदान को देखते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कायमगंज के द्वारा सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला कमेठी की जिला अध्यक्ष श्री मती अनुराधा दुबे एवं नगर अध्यक्ष श्री मती अनीता गंगवार ने साहसी बालिका टीम का माल्यार्पण किया व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। इसके उपरान्त श्री मती अनुराधा दुबे ने साहिसी टीम को 1100/- प्रदान किये। तथा पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर उत्साह बर्धन किया। इस अवसर पर शिवबालक शर्मा, दिनेश बाथम, रोहित गुप्ता, मनोज गंगवार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।