प्रशंसा के पात्र बनी पुलिस टीम का नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा

प्रशंसा के पात्र बनी पुलिस टीम का नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा              


RV NEWS LIVE✍व्यूरो चीफ - अनुराग सिंह गंगवा



फर्रुखावाद - कायमगंज  शाइन प्रशंसा के पात्र बनी पुलिस टीम का नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा वैश्विक महामारी के कारण सम्पूर्ण भारत देश लॉक डाउन है। इसका पुलिस पूरी तरह से पालन करा रही है, को० प्र० नि० डा० विनय प्रकाश राय एवं उनकी जांबाज टीम द्वारा नगर में घूम - घूम कर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है, साथ ही वेसहारा, गरीव एवं असहाय लोगों को समय समय पर भोजन व खाद्य पदार्थ के पैकेट भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।



पुलिस टीम के द्वारा किये जा रहे इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। आज मेन चौराहे से शिवाला भवन तक परेड के दौरान उत्साही जनता ने पुष्प वर्षा कर पुलिस टीम का स्वागत किया। कूंचा मोहल्ला के पूर्व सभासद अनिल गुप्ता, व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अमित सेठ, मनोज तिवारी, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, मनोज गुप्ता, सतीश कौशल आदि ने  को० प्र० नि० विनय प्रकाश राय एवं उनकी जांवाज टीम एस आई दिनेश भारती, एस आई अंकुश राघव,  आदि पुलिस टीम का माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।           


Popular posts
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा फुटबॉल को बढ़ावा, फाटपानी को शिकस्त देकर धिरौली बना विजेता
Image
पंद्रह मार्च को अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधु यादव द्वारा रुद्रपुर के सतासी इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में रुद्रपुर समाजवादी महोत्सव का आयोजन
Image
सिंगरौली जिले के गजरा बहरा बाजार में आये दिन लगा रहता है भिषण जाम
Image
पृथ्वी दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image