भारतीय श्रमिकों को क्वारेंटाइन सेंटरों पर रूकवाने की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा प्रशासन, बस व ट्रेन से आने वालों को दिया गया सम्मान

भारतीय श्रमिकों को क्वारेंटाइन सेंटरों पर रूकवाने की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा प्रशासन, बस व ट्रेन से आने वालों को दिया गया सम्मान


संवाददाता सचिन यादव फर्रुखाबाद



फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश : नेशनल लाॅक डाउन में  गैर राज्यो व जनपदों से आ रहे श्रमिकों को जनपद मेें बनाएं गए अस्थाई क्वारेंटाइन सेंटरो पर आज पहुंचाने में आज प्रशासन को अग्निपरीक्षा से गुजरना पडा। गुजरात से आए जनपद के करीब आए 5 सौ लोगों के अलावा राजकीय बसों से जिले में आए करीब 31 सौ लोगों को अस्थाई क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंचाकर उन्हे रूकने और भोजन पानी  से रूबरू कराया गया। चाक चैबंद व्यवस्था के बीच जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कडे निर्देश जारी किए।
स्पेशल ट्रेन के अलावा रोडवेज बसों द्वारा आज करीब 31 सौ लोगों  ने आज जिले में प्रवेश किया। जिन्हे उनके क्षेत्रीय इलाको में  भेजा गया।


नगरीय क्षेत्र में अस्थाई तौर पर फतेहगढ शेल्टर होम व जेएनवी रोड स्थित मूक बधिर विद्यालय में व्यवस्था की गई। कमालगंज में नगर पंचायत में रोकने की व्यवस्था की। समुदायिक किचन में पर्याप्त भोजन का इंतजाम किया गया। चेयरमैन व ईओ नगर पंचायत मौके पर डटे रहे। उधर मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार रोडवेज बसों से आने वाले 750 लोगो को क्वारेेंटाइन सेंटर में रूकवाने और उन्हे पौष्टिक भोजन उपलब्ध करानेे के लिए प्रभारी अधिशाषी अधिकारी जय विजय सिंह  ने बीती रात से ही तैयारियां शुरू करा दी थी। वह आज खुद पूरे दिन  यहां रूककर व्यवस्थाओ पर नजर गढाये रहे। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादा संख्या में यदि लोग आए तो उन्हे घरों पर ही क्वारेंटाइन कराया जायेगा। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आज सघन दौरा कर बनाए गए तमाम क्वारेंटाइन सेंटरो व सामुदायिक रसोईयों का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि जरूरतमंन्दो को पौष्टिक भोजन मिले व सेंटरो एवं रसोईयो को साफ सुथरा व सैनिटाइज किया जाए।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image