देश में दो हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन जोन में मिलेंगी कुछ राहतें

देश में दो हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन जोन में मिलेंगी कुछ राहतें


व्यूरो रिर्टन विश्वकाशी न्यूज (RV NEWS LIVE)



सार


ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ राहतें दी जाएंगी वहीं, रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी
हवाई, रेल व सड़क यात्रा पूरे देश में प्रतिबंधित रहेगी, स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे
मॉल, धार्मिक स्थान, भीड़ जमा करने वाले कार्यक्रमों पर पूरे देश में प्रतिबंधित रहेगा


विस्तार


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है चार मई को खुलने वाले लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। मंत्रालय ने यह आदेश आपदा नियंत्रण कानून, 2005 के तहत लिया है। 


गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा


लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ राहतें दी जाएंगी वहीं, रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। रेड जोन और कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहरी इलाकों में देश भर में प्रतिबंधित गतिविधियों के अलावा कुछ अतिरिक्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इनमें साइकिल रिक्शा और ऑटो रिक्शॉ, टैक्सी, ऑनलाइन कैब सेवा, जिले के अंदर और जिलों के बीच बसें, नाई की दुकान, स्पा और सलून आदि सेवाएं शामिल हैं। 
मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के साथ ही नए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।  इसके अनुसार ऑरेंज जोन में जिले के अंदर-अंदर लोगों और वाहनों को और लोगों को अनुमति प्राप्त गतिविधियों के लिए यात्रा करने की अनुमति होगी। चारपहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा दो लोगों को बैठने की अनुमति होगी। 



ग्रीन जोन में देशभर में जारी कुछ प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियों को अनुमति दी गई है। जिले के अंदर बसों के संचालन और बस डिपो के संचालन को अनुमति दी गई है। हालांकि बसों में 50 फीसदी यात्रियों को बैठाने का निर्देश दिया गया है। 


इन गतिविधियों पर पूरे देश में जारी रहेगा प्रतिबंध


इस दौरान हवाई यात्रा, रेल यात्रा, मेट्रो, सड़क से अंतरराज्यीय परिवहन, स्कूल, कॉले व अन्य शिक्षण संस्थान, ट्रेनिंग/कोचिंग संस्थान, , होटल व रेस्टोरेंट आदि, भीड़ जमा करने वाली गतिविधियों जैसे सामाजिक, राजनीति, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम, धार्मिक स्थान आदि की सेवाएं पूरे देश में प्रतिबंधित रहेंगी। हालांकि, मंत्रालय द्वारा चयनित कार्यों के लिए वायु, सड़क व रेल मार्ग द्वारा लोगों की यात्रा को अनुमति रहेगी। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सीडीएस बिपिन रावत, रेल मंत्री पीयूष गोयल आदि मंत्री समेत कई अधिकारी मौजूद रहे थे।


 


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image