सन्त निरंकारी मिशन के सेवादारों ने विभिन्न क्षेत्रों को किया सेनिटाइज़ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने की प्रशंसा

सन्त निरंकारी मिशन के सेवादारों ने विभिन्न क्षेत्रों को किया सेनिटाइज़ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने की प्रशंसा


व्यूरो रिर्टन विश्वकाशी न्यूज (RV NEWS LIVE)



गाजियाबाद 5 मई सन्त निरंकारी मिशन सदैव ही समाज की भलाई के कार्यों के  लिए अग्रसर रहा है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से सन्त निरंकारी सेवादल के सदस्य प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं आज भी सेवादारों द्वारा गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र को सेनीटाइज किया



साथ ही जिस जिस क्षेत्र को सेनिटाइज़ किया गया वहां के गणमान्य लोगों द्वारा इन सेवादारों का धन्यवाद् किया गया साथ ही निरंकारी मिशन की इस कार्य के लिए प्रशंसा भी की गई।



देश में करोना महामारी के चलते लॉकडाउन में सन्त निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है वही घरों में तैयार मास्क उन लोगों में वितरित किए जा रहे हैं जहां लगता है कि वह मास्क खरीदने में असमर्थ हैं मानवता के नाते सेवादारों द्वारा रक्तदान भी किए जा रहे हैं



सन्त निरंकारी मिशन का सदेश भी है के “मानवता है धर्म हमारा, हम केवल इंसान है”।इसी सन्देश के साथ निरंकारी मिशन मानवता की सेवा में अग्रसर है



सन्त निरंकारी मिशन अनुयायियों को सदैव मानव मात्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है चाहे कोई प्राकृतिक आपदा हो या कोई राष्ट्रीय विपत्ति जब भी कोई विपत्ति आई निरंकारी संतो ने बढ़ चढ़कर इसमें पूर्ण योगदान दिया है


निवेदक -सुखजिंदर संधु-मीडिया सहायक -सन्त  निरंकारी मंडल 


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के बिंदुओं चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान को ठीक करना है और भविष्य का निर्माण भी करना है
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
देवरिया:सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त एवं आईजी ने सुनी समस्याएं,प्रकरणों को गुणवत्ता के साथ निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश इस दौरान डीएम व पुलिस अधीक्षक ने भी सुनी समस्याएं मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश
Image