अंग्रेजी शराब की दुकान में दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टे के दम पर किया था लुटपाट ,फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब की दुकान में दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टे के दम पर किया था लुटपाट ,फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय ,संवाददाता करुना शर्मा



मध्यप्रदेश जिला सिंगरौली/नए वर्ष की शुरुआत में ही क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। 1 जनवरी की रात मोरवा थाना क्षेत्र स्थित चटका अंग्रेजी शराब दुकान में दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टे के दम पर सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के कुछ दिनों बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं लूट का मुख्य सरगना लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे लंबी खोजबीन के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चटका स्थित शराब दुकान में हुई लूट की वारदात पर अपराध क्रमांक 10/20 में फरार आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी, व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा गठित टीम आरोपी की धरपकड़ में लगी थी। सोमवार मुखबिर की सूचना के बाद मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ भैरव साहू पिता रामानुज साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पंजरेह को हनुमान मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ भैरव साहू आदतन अपराधी है जिसके ऊपर पूर्व के 19 मामले हैं। पुलिस ने आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया। 


कारवाही में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक राजवर्धन सिंह, डी एन सिंह, बृहस्पति पटेल, आरक्षक संजय सिंह परिहार, राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Popular posts
कोयला खदानों से सरकार को मिलता है करोड़ों का राजस्व, होता है आर्थिक और सामाजिक विकास
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image
पुलिस के सचेत रहने से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की साजिश नाकाम,उपद्रवियों ने सुलियरी खदान में घुसकर पुलिस पर फेंके कीचड़ और पत्थर
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक चालू रखने की मांग के साथ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे स्थानीय निवासी तख्ती और बैनर लेकर आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की खदान के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image
नाबालिक लड़की के साथ दुराचारियों ने ब्लैकमेल कर किया बलात्कार,आरोपितो ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Image