भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय संवाददाता करुना शर्मा



मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली  भारत और चीन के बीच एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव बढ़ गया है। बीते दिनों 15-16 जून की रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झडप में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। देशभर में चीन के राष्ट्रपति का विरोध कर रहे हैं।



इसी बीच आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के पहले सियासत गरमा गई है। रविवार को भोपाल समेत पूरे प्रदेश में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया। मोरवा में भी बस स्टैंड में दोनों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 



मोरवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं सिंगरौली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देशानुसार सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग एवं उनके समर्थकों द्वारा बस स्टैंड में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ ने गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ की। चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह कृत्य देश के प्रति अपराध और गद्दारी है। इस दौरान उन्होंने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद अरविंद तिवारी, राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभय कांत तिवारी समेत भारी संख्या संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग सेन्टर में वितरित की गयी निःशुल्क किताबें और टी-शर्ट
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक परियोजना के विस्थापितों के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन
Image
पुलिस के सचेत रहने से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की साजिश नाकाम,उपद्रवियों ने सुलियरी खदान में घुसकर पुलिस पर फेंके कीचड़ और पत्थर
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक चालू रखने की मांग के साथ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे स्थानीय निवासी तख्ती और बैनर लेकर आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की खदान के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image