भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय संवाददाता करुना शर्मा



मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज- में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आज कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इसे काला दिवस बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि बीजेपी ने षडयंत्र कर चुनी गई सरकार को गिराया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। मोरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले फीते बांधकर बाज़ार में प्रदर्शन किया औऱ जमकर नारेबाजी की।



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में मोरवा ब्लॉक अंतर्गत मंगलवार दोपहर को कांग्रेसियों ने फल मंडी में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव शेखर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की सरकार को भाजपा द्वारा धन के बल पर खरीद फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार के विधायक एवं मंत्रियों का अपहरण हुआ था आज उसके 100 दिन पूरे हो रहे हैं, जिस कारण कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल मानते हुए


कांग्रेस परिवहन जिलाध्यक्ष राजेश सिंह 


ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इस समय कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक बोझ तले दबा किसान, मजदूर व मध्यमवर्गीय लोग और ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं। धान की रोपाई के समय में लगातार डीजल के दामों में वृद्धि कर भाजपा सरकार किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला महासचिव शेखर सिंह, कांग्रेस परिवहन जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, कांग्रेस बी के सिंह परिहार, कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ नरेंद्र चंद्र सिंह समेत कई अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।


Popular posts
कोयला खदानों से सरकार को मिलता है करोड़ों का राजस्व, होता है आर्थिक और सामाजिक विकास
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image
नाबालिक लड़की के साथ दुराचारियों ने ब्लैकमेल कर किया बलात्कार,आरोपितो ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Image
सुलियरी में गैर कानूनी धरना प्रदर्शन से हजारों लोगों की रोजी-रोटी दांव पर कोयले की आपूर्ति और परिवहन में स्थानीय लोगों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण, सुलियरी खदान में धरना प्रदर्शन से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी दांव पर
Image
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image