कानपुर ब्रेकिंग - कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी बिकाश दुबे का हुआ इनकाउंटर पुलिस व एसटीएफ टीम ने मार गिराया

कानपुर ब्रेकिंग - कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी बिकाश दुबे का हुआ इनकाउंटर पुलिस व एसटीएफ टीम ने मार गिराया


संवाददाता फ़िरोज़ खान



कानपुर उत्तर प्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज- कानपुर पुलिस का आधिकारिक बयान जारी -थाना चौबेपुर पर दिनांकः 03.07.2020 को पंजीकृत मु0अ0स0 192/20 धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट जो 08 पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बन्धित है, में वांछित 5 लाख रु0 का इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे नि0 बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 10.07.2020 को कानपुर नगर लाया जा रहा था।



कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये। इसी दौरान अभि0 विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे  विकास दुबे घायल हो गया।दुबे को तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी।


Popular posts
कोयला खदानों से सरकार को मिलता है करोड़ों का राजस्व, होता है आर्थिक और सामाजिक विकास
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image
नाबालिक लड़की के साथ दुराचारियों ने ब्लैकमेल कर किया बलात्कार,आरोपितो ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Image
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
सुलियरी में गैर कानूनी धरना प्रदर्शन से हजारों लोगों की रोजी-रोटी दांव पर कोयले की आपूर्ति और परिवहन में स्थानीय लोगों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण, सुलियरी खदान में धरना प्रदर्शन से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी दांव पर
Image