परेवा नाला के समीप मिला अज्ञात महिला का शव  मोरवा क्षेत्र में फैली सनसनी 

परेवा नाला के समीप मिला अज्ञात महिला का शव  मोरवा क्षेत्र में फैली सनसनी 


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय संवाददाता करुना शर्मा



मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली रिटर्न विश्वकाशी न्यूज़ RV NEWS LIVE व्यूरो न्यूज़- मोरवा थाना क्षेत्र परिवार नाला के समीप आज सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव छत विक्षत अवस्था में पाया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे मरे सप्ताह भर से ऊपर हो गया था।



महिला के उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी अनुसार आज सुबह रामसुभग गौड़ ने अपने खेत के बगल में शव पड़ा हुआ देखा तो उनके द्वारा तत्काल मोरवा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सदलबल पहुंचे मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि शव खेत के बगल में बने नाला में पड़ा था जिसे जानवरों द्वारा खीचकर ऊपर कर दिया गया। शव क्षत-विक्षत स्थिति में था, जिससे काफी दुर्गंध रही थी। शव को जानवरों द्वारा कई जगह से भी नोचा गया था। इस कारण इसकी शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। महिला के साथ दुराचार और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। एफएसएल टीम के साथ मोरवा पुलिस जांच में जुटी है।


Popular posts
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी का अभिनव पहल कोतवाली पहुंचकर संपूर्ण जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य किट का किया वितरण। 
Image
पुलिस विभाग के कर्मठ और निष्ठावान TSI राजवीर सिंह खारी एवं उनकी टीम के चुस्त-दुरुस्त कार्यों को देख सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील ने प्रशंसा करते हुए किया धन्यवाद
Image
टीएसआई राजवीर सिंह खारी फिर सुर्खियों में अपनी ईमानदारी कार्यशैली व जिम्मेदारियों से जीता सभी का दिल
Image