गांजे के खेत पर पुलिस का छापा 6 से 14 फीट लंबे गांजे के पौधों को किया जप्त,पौधों से कुल 42 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद,बाजार कीमत 6 लाख

गांजे के खेत पर पुलिस का छापा 6 से 14 फीट लंबे गांजे के पौधों को किया जप्त,पौधों से कुल 42 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद,बाजार कीमत 6 लाख


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय कैमरामैन राहुल देव प्रजापति




मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली रिर्टन विश्वकाशी(RV NEWS LIVE)ब्यूरो न्यूज़- पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र  कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में  संचालित अवैध कारोबार व कारोबारियों के खिलाफ  चलाए जा रहे नियमित अभियान के क्रम में मोरवा टी आई मनीष त्रिपाठी एंड टीम को थाना क्षेत्र के ग्राम  दुल्ला पाथर  में गांजे की अवैध खेती करते एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित दुल्ला पाथर गांव में 18 सितंबर की देर शाम छापेमार कार्यवाही कर भुट्टों के बीच लगाए गए  6 से 14 फीट लंबे गांजे के 21 पौधों को मोरवा पुलिस ने जप्त किया है, जिनसे कुल   42 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। 



उक्ताशय की जानकारी में मोरवा टी आई मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर से उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम दुल्ला पाथर में पहाड़ी के नीचे जंगल के बीच भुट्टों के बीच गांजे की खेती की जा रही है। श्री त्रिपाठी ने आगे बताया कि प्राप्त सूचना की पुष्टि पुलिस टीम द्वारा करवाने के बाद 18 सितंबर की देर शाम दुल्ला पाथर गांव में छापामार कार्यवाही कर भुट्टों के बीच लहलहा रहे 6 से 14 फीट लंबे 21 गांजे के पौधों को जप्त कर आरोपी असमुद्दीन उर्फ बहादुर खान पुत्र सलीमुद्दीन निवासी दुल्ला पाथर व स्थायी निवासी दुद्धि उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। टी आई श्री त्रिपाठी के अनुसार गांजे के जप्त पौधों से कुल 42 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसका बाजार कीमत 6 लाख रुपये है। ज्ञात हो कि गिरफ्तार आरोपी अस्थायी रूप से दुल्ला पाथर गांव के पहाड़ी क्षेत्र में जंगल के बीच शासकीय जमीन पर झोपड़ी बनाकर कर निवासरत था और शहर से दूरस्थ पहाड़ी व जंगल स्थान होने का फायदा उठा गांजे की खेती कर रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा1 8, 20 (ए) एन डी पीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।


गौरतलब हो कि मोरवा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध मुहिम छेड़ कर तस्करीबन दो दर्जन से अधिक अवैध महुआ शराब व अन्य शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर चुकी है , और आगे भी जारी है। मोरवा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थाना क्षेत्र के अवैध नशे के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। उक्त कार्यवाही में मोरवा टी आई श्री त्रिपाठी के नेतृत्व।में उप निरीक्षक रूपा अग्निहोत्री , विनय शुक्ला, साहब लाल सिंह, संतोष सिंह, अरविंद चौबे , डी एन सिंह, संजय सिंह परिहार व सैनिक साहबलाल सिंह शामिल रहे।


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image