मोरवा पुलिस ने 2 हज़ार का इनामी वारंटी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार

मोरवा पुलिस ने 2 हज़ार का इनामी वारंटी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार


जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय कैमरामैन राहुल देव प्रजापति         



मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE)ब्यूरो न्यूज़/वारंटिओं को पकड़ने के लिए मोरवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। बीते सप्ताह में 12 स्थाई वारंट को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिसमें अधिकतर चोरी व लूट के मामले में  फरार थे। इसी क्रम में आज फरार स्थाई वारंट को रीवा के गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी राजीव पाठक कि सतत निगरानी में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा  मुखबिर की सूचना पर एक टीम रवाना कर मुकेश कुमार यादव पिता छोटेलाल यादव निवासी गोविंदगढ़ जिला रीवा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी द्वारा मोरवा में गृह भेदन कर चोरी के आरोप में जेल में था, और जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद से लगातार न्यायालय में अनुपस्थित चल रहा था। जिस पर स्थाई वारंट जारी कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह,राजवर्धन सिंह परिहार, अरविंद चौबे, डी एन सिंह, आरक्षक संजय सिंह परिहार शामिल थे।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग सेन्टर में वितरित की गयी निःशुल्क किताबें और टी-शर्ट
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक परियोजना के विस्थापितों के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन
Image
पुलिस के सचेत रहने से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की साजिश नाकाम,उपद्रवियों ने सुलियरी खदान में घुसकर पुलिस पर फेंके कीचड़ और पत्थर
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक चालू रखने की मांग के साथ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे स्थानीय निवासी तख्ती और बैनर लेकर आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की खदान के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image