प्रदेश प्रभारी के सामने व्यापार मंडल के गठन पर चर्चा

प्रदेश प्रभारी के सामने व्यापार मंडल के गठन पर चर्चा


संवाददाता सचिन यादव फर्रुखाबाद



जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) व्यूरो न्यूज- कायमगंज/फर्रुखाबाद  ब्यूरो न्यूज़। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा ने नगर के सी पी गेस्ट हाउस पर व्यापार मंडल की एक संक्षिप बैठक में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर महामंत्री अमित सेठ की संतुष्टि पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर श्रवण कौशल जी को विधानसभा अध्यक्ष, जितेन्द्र रस्तोगी को विधानसभा महामंत्री, अखिलेश शर्मा को विधानसभा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
उन्होंने नवीन पदाधिकारियों से 15 दिनों के अन्दर अपनी कमेटी का विधिवत गठन करने को कहा इस अवसर पर वहां पर उपस्थित व्यापार मंडल के वरिष्ठ जनों ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया। इससे पूर्व एक अन्य व्यापार मंडल से त्याग पत्र देकर श्रवण कौशल ने उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता ग्रहण की जबकि जितेन्द्र रस्तोगी को संगठन मे अंच्छे कार्य करने हेतु पदोन्नति दी गई। इस संक्षिप बैठक में माननीय प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र मिश्रा जी ने आगामी वर्ष में प्रदेश में संपन्न होने वाले चुनाव को देखते हुए संगठन की सदस्यता शुल्क पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बनबारी लाल कंछल ने लाॅक डाउन के दौरान प्रदेश के सम्पूर्ण व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए 14 सूत्रीय ज्ञापन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को सौंपा जिस पर व्यापारियों की 12 मांगो को देश एवं प्रदेश सरकार ने मान लिया है जिसके लिए प्रदेश का सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग आपका हार्दिक आभार वयक्त करता है। कार्यक्रम उपरांत नवीन पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी जी को नगर की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन गुप्ता, वरिष्ठ जिला महामंत्री मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,नगर महामंत्री अमित उपस्थित रहे।


Popular posts
कोयला खदानों से सरकार को मिलता है करोड़ों का राजस्व, होता है आर्थिक और सामाजिक विकास
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image
पुलिस के सचेत रहने से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की साजिश नाकाम,उपद्रवियों ने सुलियरी खदान में घुसकर पुलिस पर फेंके कीचड़ और पत्थर
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक चालू रखने की मांग के साथ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे स्थानीय निवासी तख्ती और बैनर लेकर आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की खदान के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image