लिव इन पार्टनर निकला हैवान : महिला की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती

लिव इन पार्टनर निकला हैवान : महिला की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती




सार-मां ने थाना डेहलों पुलिस को सारी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सन 2000 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा।

मां ने थाना डेहलों पुलिस को सारी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सन 2000 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा।

वह अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मनप्रीत सिंह से हुई। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कुछ समय बाद ही आरोपी उसे परेशान करने लगा। इसके बाद मनप्रीत से भी उनका विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उनकी बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं। 

जब बेटी से बात की गई तो उसने बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और हर बार उसे धमकी देता था कि वह किसी को कुछ न बताए। बेटी के साथ हुई बात के बाद इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर कौर ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, नाबालिग के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image
नोएडा में चल रहा खुलेआम झाड़ियों में सेक्स रैकेट कौन बनेगा जिम्मेदार
Image
आर.एस.ग्लोबल के विद्यार्थियों ने दिखलाया अपने "चित्रकला का हुनर" दिया जनमानस को सुंदर संदेश
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
नदी नहाने गए लड़के की डुबने से हुई मौत-
Image