अलीगंज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में कांग्रेसियो ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन

अलीगंज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में कांग्रेसियो ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन

जिला एटा से संवाददाता मोहित यादव की खास रिपोर्ट




एटा ।। कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग और महंगाई के खिलाफ आज अलीगंज में पेट्रोल पंप पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।  कांग्रेस ने तेल की बढ़ती दरों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल 100 रुपए के पार चला गया है। वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने इस सार्वजनिक लूट के खिलाफ शुक्रवार को पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करने का फैसला किया है।

डॉ०योगेंद्र यादव ने कहा कि डीजल ओर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से किसान भाई परेशान हैं इसलिए सरकार को बढ़ती कीमतों को कम किया जाए।इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव डॉक्टर योगेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना,  ब्लॉक अध्यक्ष मुश्तफा ,राजीव दुबे ,सुभाष वर्मा, विजय गंगवार, आदि लोग मौजूद रहे

Popular posts
पान मसाला की बिक्री पर लगी रोक दुकानदार मस्त जनता पस्त
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
पृथ्वी दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image
अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दिया जोर
Image