लड़के पक्ष ने नही दी रिश्ते को मंजूरी तो सरई थाना ऊर्जा महिला डेस्क ने लड़की का दिया साथ,थाने में कराईं प्रेमी जोड़ियों का शादी की मंजूरी

लड़के पक्ष ने नही दी रिश्ते को मंजूरी तो सरई थाना ऊर्जा महिला डेस्क ने लड़की का दिया साथ,थाने में कराईं प्रेमी जोड़ियों का शादी की मंजूरी

आर वी न्यूज़ लाइव जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय



जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) ब्यूरो न्यूज़ /जिले के सरई थाना उर्जा महिला डेस्क हमेशा लोगों की मदद को तत्पर रहने वाली अब शादी में भी लोगों की मदद कर मसिहा सबित हो रही है। गौरतलब यह है कि मामला बरका गांव का है जहां एक लड़की को लड़के पक्ष के परिजनों ने शादी से इंकार कर अन्य लड़की के साथ करने जा रहे थे लेकिन लड़की ने ऊर्जा महिला डेस्क सरई में मदद की गुहार लगाई जिसमें डेस्क प्रभारी पुष्पा गिरी ने लड़की की मदद करते हुए लड़के पक्ष वाले को थाने में बुलाकर समझाइश दी और इन दोनों प्रेमियों की शादी का मंजूरी दिलवा दी है जहां इनकी शादी अब आगामी दिनांक 21/6/2021 को होगी।

दरअसल जानकारी के मुताबिक राजकली सिंह पिता गोपाल सिंह सा. बरका थाना सरई जिला सिंगरौली ने सुनील सिंह पिता हरी सिंह सा.टमसार थाना कुशमी जिला सीधी से कई वर्षों से प्यार करते हैं जिसमें अब इनकी इस वर्ष शादी होनी थी लेकिन लड़के पक्ष के परिजनों ने इस लड़की से शादी ना करते हुए दुसरे लड़की से शादी करने जा रहे थे फिर लड़की ने ऊर्जा महिला डेस्क सरई में मदद की गुहार लगाई जहां ऊर्जा महिला डेस्क सरई के प्रभारी ने तत्काल उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़के पक्ष के परिजनों को बुलवाया और एक दो घंटे समझाइश दिया जहां परिजनों ने बात मान ली और शादी करने को तैयार हो गए जिसमें वहीं डेस्क प्रभारी ने तुरंत

पंडित को बुलाकर इन दोनों प्रेमियों की शादी का तारीख निर्धारित करवाकर मंजूरी दी।

उसी दौरान ऊर्जा महिला डेस्क में ही डीएसपी एवं देवसर एसडीओ प्रभारी प्रियंका पांडेय, थाना प्रभारी सरई श्री संतोष तिवारी, डेस्क प्रभारी पुष्पा गिरी एवं प्रधान आरक्षक मनीष सेन, विश्वनाथ पाठक , मोहित सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने दोनो प्रेमियों को तोहफे देकर बंधाई भी दिए।

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image