मध्य प्रदेश कुआं दर्दनाक हादसा एक बच्चे को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 30 से ज्यादा लोग, 13 साल के बच्चे को बचाने में बड़ा हादसा, कुआं धंसा, 5 लोगों की मौत, 9 लापता

मध्य प्रदेश कुआं दर्दनाक हादसा एक बच्चे को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 30 से ज्यादा लोग, 13 साल के बच्चे को बचाने में बड़ा हादसा, कुआं धंसा, 5 लोगों की मौत, 9 लापता

आर वी न्यूज़ लाइव से संवाददाता धर्मेन्द्र शाह की खाश रिपोर्ट



13 साल के बच्चे को बचाने में बड़ा हादसा, कुआं धंसा, 5 लोगों की मौत, 9 लापता 

जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी ( RV NEWS LIVE ) ब्यूरो न्यूज़/ विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक कुएं की दीवार धंसकने से 14 लोग उसमें समा गए। इस घटना में अब तक 5 की मौत हो चुकी है और 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 13 साल का बच्चा रवि भी है जिसे बचाने के लिए कुएं पर काफी लोग इकट्ठा हो गए थे जिससे दबाव के कारण कुआं की अंदरूनी दीवार धंस गई और कई लोग उसमें समां गए थे। इधर घटना के 3 घंटे पर रेस्क्यू टीम पहुंची जिससे स्थानीय लोग भड़क गए। मौके पर पहुंचे अफसरों को भी लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। 



गुरुवार शाम करीब 6 बजे 13 साल का रवि पानी भरते समय कुएं में गिर गया। कुएं पर वजन बढ़ने से उसका एक हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही करीब 30 लोग मलबे समेत कुएं में गिर गए। घटना के बाद करीब 3 घंटे की देरी से रात 10 बजे के करीब NDRF, SDRF की टीमें पहुंचीं। मौके से 20 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 



गिली मुट्ठी होने के कारण मिट्टी धंस रही है जिसके कारण रेस्क्यू मे दिक्कत आ रही है। जिला प्रशासन ने 11 गुमशुदा के नाम जारी किए हैं। 4 लोग जो है विदिशा जिला अस्पताल मे भर्ती हैं उनमें से 2 पुलिस कर्मचारी हैं। बाकी घायल गंजबासौदा मे भर्ती हैं, जो एक दर्जन के करीब हैं। बताया जा रहा है कि  करीब 13 साल पुराना कुआं था। कुआं काफी जर्जर हो चुका था। पीने के पानी के लिए इसी कुएं के भरोसे पूरा गांव था। 

 रात में मुख्यमंत्री विदिशा में ही थे: 

बताया जा रहा है कि रात में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा में ही थे। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image