सिंगरौली जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के प्रथम आगमन पर देवसर विधायक सुभाष वर्मा का जिले में जगह जगह हुआ स्वागत

सिंगरौली जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के प्रथम आगमन पर देवसर विधायक सुभाष वर्मा  का जिले में जगह जगह हुआ स्वागत


आर वी न्यूज़ लाइव जिला ब्यूरो चीफ विवेक पांडे




जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी समाचार (RV NEWS LIVE) ब्यूरो  न्यूज़- देवसर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुभाष वर्मा के मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के उपरांत भोपाल से सिंगरौली जिले में प्रथम आगमन पर जिले में जगह-जगह ऐतिहासिक  स्वागत हुआ। नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वर्मा का आतिशबाजी, बैंडबाजा , पुष्पवर्षा,  माल्यार्पण व  भारी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख  पारंपरिक तरीके से ऐतिहासिक स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद भोपाल से जिले मैं प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अनुसूचित जाति जनजाति के भारी संख्या में महिला-पुरुष व युवा शामिल हुए। 

जिले में आयोजित  स्वागत  कार्यक्रम से अभिभूत देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र  वर्मा ने कहां की  भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है उस पर खरा उतरने वह  जान से मेहनत करेंगे। कहा कि  बतौर विधायक विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ जहाँ  जिले के समुचित  विकास के लिए प्रयास करूंगा वही  पार्टी सिद्धान्तानुसार  समाज के अंतिम पंक्ति में  खड़े व्यक्ति तक   सरकार की योजनाएं शत प्रतिशत काम करूंगा।  विधायक श्री वर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर भरोसा व  सम्मान दिया है  उसके लिए मैं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,अनुसूचित  जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ कैलाश जाटव सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व के  भरोसे पर  कायम रहूंगा  और प्रदेश के सभी अनुसूचित जाति  से जुड़े लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहूंगा।  सरकार की सभी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम प्रयास करूंगा।  स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री वर्मा ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी एक भारत ही नही बल्कि विश्व की ऐसी इकलौती पार्टी है जहां का एक छोटा सा छोटा कार्यकर्ता भी एक बड़े ओहदे  पर जा सकता है। इसका जीता जागता जागता उदाहरण मैं स्वयं हूं जिसे पार्टी ने दोहरा उपहार दिया  पहले मुझे देवसर विधानसभा क्षेत्र का विधायक बनने का आशीर्वाद दिया तो वही अब मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुझे ही नही बल्कि पूरे संभाग के अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान दिया। 

पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी के साथ हुआ जोरदार स्वागत

सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के अजेय विधायक रामलल्लू बैस के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में आतिशबाजी ,बैंडबाजे के साथ नव नियुक्त  अजामो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वर्मा का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत देवसर विधायक श्री वर्मा ने सभी का दिल की गहराइयों से आभार जताया व धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्व सीडा अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी,   पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास शाह ,रज्जू तिवारी  सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह, दिलीप शाह, आशा यादव, किरण सोनी , सुंदर लाल शाह, विनोद दुबे सीएम जेकेवाई अध्यक्ष ,आजमो सिंगरौली जिलाध्यक्ष राम जनम वर्मा,   भारतेंदु पांडेय विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री धर्म कुमार, ,प्रमोद तिवारी सीधी भाजपा कार्यकर्ता आदि के साथ भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इन स्थानों पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरका, गोरा, खनुआखास, गड़ाखांड,  सरई रैला,   रजमिलान,  खुटार, परसौना, कचनी, वैढ़न,भाजपा जिला कार्यालय पार्टी ग्राम ढोटी, विन्ध्यनगर,  चमेली मोड नौगई व बरगवां में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त अजामो प्रदेश उपाध्यक्ष का ऐतिहासिक  स्वागत हुआ। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वर्मा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास शाह रमापति जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद चौबे, मोतीलाल प्रजापति, सियाराम जायसवाल, कोमल गुप्ता, गोविंद वैश्य , राजकुमार दुबे, लालजी शाह, राम नरेश शाह, रज्जु जायसवाल, राम प्यारे विश्वकर्मा, आशीष शुक्ला, हरी शंकर शाह, चंद्रदेव शाह, अजय शाह, बाबूराम पांडेय, सुधीर शर्मा, राकेश वर्मा, आदित्य वर्मा, रामजनम वर्मा, सीताराम वर्मा, राजेन्द्र पांडेय, अर्चना बियार, कमलेश शर्मा, अनिल शाह जनक सोनी ,रवि पांडेय सहित भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के कई पार्टी पदाधिकारी-  कार्यकर्ता  व भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
सिंगरौली-कुएं में गिरने से जंगली जानवर लकड़बग्घा (हड़हा) की मौत
Image
महाकुम्भ 2025 के लिए 14वें अखाड़े के विस्तार में श्री पंच दशनाम श्री संत गुरुदत्त अखाड़े ने गुजरात से आए स्वामी निरंकारनन्द का पट्टटाभिषेक कर महामंडलेश्वर की दी उपाधि।
Image
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ओला पडने के कारण आलु गेहूं सरसों के फसलों का भारी नुकसान
Image
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के बिंदुओं चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान को ठीक करना है और भविष्य का निर्माण भी करना है
Image