जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्प्पन्न कई बिन्दुओ पर हुई चर्चा

जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्प्पन्न कई बिन्दुओ पर हुई चर्चा


आर वी न्यूज़ लाइव जिला ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय



जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी समाचार (RV NEWS LIVE) ब्यूरो न्यूज़- जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली की बैठक जिलाध्यक्ष रुपेश चन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई ,बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला कांग्रेस सेवादल  ग्रामीण की अध्यक्ष निकहत बानो रही।



प्रारम्भ में बैठक की शुरुआत परिचय बैठक के साथ सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निणर्य लिया कि कांग्रेस सेवादल को जिलाध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पोलिंग स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरे जिले में सेवादल के द्वारा प्रभारी नियुक्त किये जायें जिसका सभी ने समर्थन किया।



इसके बाद जिले के सभी बरिष्ठ पदाधिकारियों को सभी ब्लाकों में प्रभारी नियुक्ति किये जाने हेतु अधिकृत किया गया तथा आगामी बैठक में तिथि तय कर पृथक- पृथक जिम्मेदारी दी जाएगी ।जिलाध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्य करने हेतु बल दिया 



तथा आगामी दिनों में जिले के अंदर तिरंगा यात्रा निलालने पर भी बल दिया ।कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रामबाबू सिंह  ,जिला महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष ग्रामीण निकहत बानो ,श्रद्धा जायसवाल जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ,शिवेन्द्र तिवारी ने संबोधित किया।



कार्यक्रम में सेवादल के हीरामणि शुक्ला,संतोष चोबे ,विजय बैश रोहित पाण्डेय ,धर्मेंद्र कुशवाहा ,रामभजन पनिका ,मान राय ,अरविंद बर्मा ,रामदास कुशवाहा मनोज दुबे, ललित बर्मा ,अंजनी बर्मा ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Popular posts
पुलिस के सचेत रहने से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की साजिश नाकाम,उपद्रवियों ने सुलियरी खदान में घुसकर पुलिस पर फेंके कीचड़ और पत्थर
Image
कोयला खदानों से सरकार को मिलता है करोड़ों का राजस्व, होता है आर्थिक और सामाजिक विकास
Image
दिव्य गुरु,परमपूज्य श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज सनातन धर्म और वेदांत वचनों की विख्यात ज्ञाता के रूप में आज संसार के प्रसिद्ध संतों में गिने जाते हैं
Image
सुलियरी कोल ब्लॉक चालू रखने की मांग के साथ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे स्थानीय निवासी तख्ती और बैनर लेकर आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की खदान के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा धिरौली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ: आत्मनिर्भर बन रहीं हैं स्थानीय महिलाएं
Image