प्रबंधकों की मनमानी से मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज लि० व मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि० में उत्पन्न श्रम अशांति पर श्रम विभाग खामोश- गंगेश्वर दत्त शर्मा "सीटू" नेता

प्रबंधकों की मनमानी से मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज लि० व मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि० में उत्पन्न श्रम अशांति पर श्रम विभाग खामोश- गंगेश्वर दत्त शर्मा "सीटू" नेता



ग्रेटर नोएडा मे संचालित मै०अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एंड एफ उधोग विहार ग़ेटर नोएडा के प्रबन्धन द्वारा उप श्रम-आयुक्त के समक्ष जारी संराधन वार्ता के दरम्यान आज दिनांक 08.02.2022 को मनमानी पूर्ण तरीके से 06 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त कर दी, जिसके कारण शान्ति पूर्ण चल रहे संस्थान मे श्रम अशांति उत्पन्न हुई है और 02 कार्यपालियों के मजदूर संस्थान परिसर में ही शान्ति पूर्ण तरीक़े से आंदोलनरत है।



मै० मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर नोएडा के प्रबन्धको ने गैर कानूनी व मनमानी पूर्ण तरीके से उप श्रम-आयुक्त के समक्ष जारी संराधन वार्ता के दरम्यान यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान को निलंबित कर दिया और दो दिन से श्रमिक रोज कार्य पर जा रहे हैं लेकिन प्रबंधक उन्हें कार्य पर नहीं ले रहे हैं। आज भी संस्थान के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर श्रमिकों को कार्य पर नही लिया गया है। जिस पर कर्मचारियों ने गेट पर रोष प्रदर्शन किया



उपरोक्त दोनों उद्योगों में चल रहे गतिरोध पर सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, कोषाध्यक्ष राम स्वारथ ने बताया की प्रबंधकों द्वारा लगातार श्रमिकों की समस्याओं/ मांगों की उपेक्षा की जा रही और उक्त पर  स्थानीय श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने मे गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और वह उक्त पर मूकदर्शक बने हुए है। जिसके चलते ही उक्त उद्योगों के प्रबंधको का मनोबल बढ़ा है और उक्त के चलते ही  उद्योगों में श्रम अशांति उत्पन्न हुई है और जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही कराया जाएगा, तब-तक संस्थान स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा।

राम सागर महासचिव-सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर- 9899847783


Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image