सिंगरौली जिले ने रचा इतिहास, वर्ष 2021-22 में जिले ने हासिल किया 3000 करोड़ से अधिक का खनिज राजस्व आय।

सिंगरौली जिले ने रचा इतिहास, वर्ष 2021-22 में जिले ने हासिल किया 3000 करोड़ से अधिक का खनिज राजस्व आय।

जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय 

जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE) ब्यूरो न्यूज़//सिंगरौली जिले ने रचा इतिहास, वर्ष 2021-22 में जिले ने हासिल किया तीन हजार करोड़ से अधिक का खनिज राजस्व आय। वसूली का लक्ष्य जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना के कुशल निर्देशन एवं खनिज अधिकारी ए0 के0 राय के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु निर्धारित खनिज राजस्व आय के लक्ष्य की प्राप्ति कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में खनिज राजस्व आय मद में राशि रु0 2976.30 करोड़ की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कार्यरत खनिज अमले द्वारा निर्धारित लक्ष्य की वसूली हेतु वर्ष भर अभियान चलाकर अधिकतम वसूली हेतु अनवरत रुप से प्रयास किये गये। तद्उपरान्त जिले में निर्धारित लक्ष्य राशि रु. 2976.30 करोड़ के विरुद्ध राशि रु. 3032.65 करोड़ की अधिकतम वसूली की गई है। गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले हेतु खनिज राजस्व आय मद में राशि रु. 2545.00 करोड़ की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्व जिले द्वारा राशि रु. 2563.90 करोड़ की वसूली की गई थी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में की गई वसूली जिले के इतिहास की सर्वोत्तम वसूली है।जिले ने पहली बार राशि रु. 3000 करोड़ से अधिक की वसूली की है। जिले ने गत वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि रु. 468.75 करोड़ अधिक की वसूली की है।

उल्लेखनीय है कि जिले द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि जिला कलेक्टर एवं कुशल प्रशासक श्री राजीव रंजन मीना की दूरगामी सोच एवं कार्य के प्रति सतत जागरुकता तथा लगनशीलता का ही परिणाम है। जिसके परिणामस्वरुप कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान भी जिले की खनिज राजस्व आय में कोई भी विपरीत प्रभाव नही पड़ा। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में भविष्य में भी जिले द्वारा खनिज राजस्व वसूली नये आयाम स्थापित किये जाने की पूरी संभावना है।

Popular posts
SINGER SHILPI RAJ MMS: का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मझौली और कुंडा गांवों को जोड़नेवाला पुल से कई गांवों को मिलेगा लाभ,हजारों की आबादी को राहत देगा यह नया पुल
Image
नर्सिंग छात्रा अंधी हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने किया खुलासा। जीजा ही निकला हत्यारा अवैध संबंध बना कारण।
Image
पुलिस विभाग के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी बने यातायात के टीआई
Image
कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रहा अदाणी फाउंडेशन
Image